Wednesday 29 November 2017

महिलायें कैसे समझे पुरषों के दिल की बात


वैसे तो कहा जाता है की औरतों को समझना मुश्किल होता है। परन्तु पुरूषों को समझना भी कम आसान नहीं होता। खासकर महिलाओं के लिए। आज हम आपको ऐसे ही पुरूषों की कुछ बातों के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्हे महिलाएं नहीं समझती है।
ज्यादातर महिलाएं ये मानती है की पुरषों में भावुकता नहीं होती। जबकि सच तो ये है की पुरुष भी बहुत अधिक भावुक होते है परन्तु सामाजिक परिवेश के कारण वो अपना दर्द जाहिर नहीं कर पाते जबकि दूसरी तरफ महिलाएं कहीं पर भी अपना मन हल्का कर सकती है।
दूसरा ये की महिलाएं मानती है की खूबसूरती के कारण उन्हें पुरुष पसंद करते हैं। इसीलिए वो दिन में कम से कम 25-75 मिनट्स तक मेकअप करने में बर्बाद करती है। जबकि सच्चाई ये है की पुरषों को ज्यादा मेकअप करने वाली महिलाएं कभी भी पसंद नहीं आती। आपका मेकअप आपको सिर्फ आकर्षक तो दिखा सकता है पर अगर आपका व्यक्तित्व आकर्षक नहीं है तो आप को कोई पसंद नहीं करेगा।

अगली बात ये है की पुरुष आपको हँसता हुआ देखना चाहते है। आपको हसाने के लिए वो तरह तरह के जोक सुनते है। साथ ही हल्का फुल्का मजाक भी करते है परन्तु कई बार आप उन्हें और उनके मजाक को समझ नहीं पाते और आपको लगता है की वो आपको संजीदगी के साथ नहीं लेते।
महिलाओं को ये समझना चाहिए की पुरषों को सादगी पसंद होती है। उन्हें बहुत ज्यादा जटिलता पसंद नहीं होती। फिर वो चाहे उनका कार्यक्षेत्र हो या फिर उनकी निजी जिंदगी।
पुरषों को भी सौम्यता पसंद होती है। जबकि महिलाओं की नजर में उनकी छवि एक एक्शन मूवी के रफ़ एंड टफ हीरो जैसी होती है। पुरषों को भी अच्छा दिखना पसंद होता है। वो भी चाहते हैं की उनके आस पास के लोग उनपर ध्यान दें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment