Thursday 11 January 2018

मकर संक्रांति के दिन बन रहा है महासंयोग जाने इसका पौराणिक महत्त्व


मकर संक्रांति के दिन यानि 14 जनवरी को इस साल महासंयोग बन रहा है। इस बार 100 सालों के बाद एक बहुत बड़ा महासंयोग है। जिसके कारण इसका पौराणिक महत्त्व बहुत ही अधिक बढ़ जाता है। मकर संक्रांति इस बार पारिजात योग में पड़ रही है साथ ही इस दिन त्रयोदशी जैसा महायोग बन रहा है। धार्मिक रूप से ये बहुत ही शुभ होता है। इस बार अगर मकर संक्रन्ति पर आप दान पुण्य करेंगे तो आप को भगवान की कृपा मिलेगी। इस दिन खिचड़ी और तिल के दान का विशेष महत्त्व है। इस दिन किये गए दान का फल अक्षय होता है।
अगर आप मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करते हैं तो पुराणों के मुताबिक आपको सात अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य के प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन आप गायत्री मंत्र का जाप भी अवश्य करें। अगर आप इसे सूर्योदय से पहले करेंगे तो ये और भी फलदायक होगा।


मकर संक्रांति के दिन आप को अपने परिवार जानो और पूर्वजों के नाम पर दान जरूर निकलना चाहिए। अगर आप गाये को इस दिन चारा खिलाते हैं तो ये सर्वोत्तम है। आप इस दिन अपनी शक्ति और सामर्थ के अनुसार गणपति को तिल, माँ लक्ष्मी को शहद, भगवान शंकर को चावल तथा कृष्ण भगवान को माखन का दान करना चाहिए। इससे आपको विशेष फल प्राप्त होगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment