Saturday 17 February 2018

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 फरवरी: जाने किन राशियों को मिलेगी सफलता

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातको को इस सप्ताह धन लाभ होगा। आपको व्यापार में भी अधिक मुनाफा मिलेगा। आप इस सप्ताह निवेश सम्बन्धी निर्णय भी लेंगे। आप काम की अधिकता के वजह से परिवार को कम समय देंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले जातकों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आप का सारा ध्यान इस सप्ताह धन अर्जित करने पर रहेगा। आर्थिक रूप से ये सप्ताह सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने की आवशयकता है।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातक इस सप्ताह बहुत व्यस्त रहेंगे। आप अपने काम के कारण अपने रिश्तों में तनाव का अनुभव करेंगे। आपको अपने रिश्तों को समय देने की आवशयकता है। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले लोगों को इस सप्ताह दोस्तों और परिवार से स्नेह प्राप्त होगा। आप इस सप्ताह तरोताज़ा रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप ज्यादा सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले जातकों को इस सप्ताह नए लोगो से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। जो की भविष्य के लिए अच्छे संकेत देंगे। आप इस सप्ताह नई योजनाओ पर कार्य करेंगे जिससे आपको अन्य स्रोतों से आय प्राप्त हो सके।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातकों का सारा ध्यान इस सप्ताह अपने रिश्तों को सँभालने में रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों का सारा ध्यान इस सप्ताह आर्थिक मामलों में रहेगा। आपके अपने साथी के साथ रिश्ते और अधिक मजबूत बनेंगे। आप अपने निर्णय सोच समझ कर ले। स्वाथ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की राशि वृश्चिक है वो इस सप्ताह थोड़ा आराम करेंगे। आपका मन विचारों से भरा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको धन लाभ के भी संकेत है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातक अपने जीवन से जुड़ी भविष्य की योजनाओ पर कार्य करेंगे। आप इस सप्ताह अपने रचनात्मक शैली कर प्रदर्शन कर के अपने आस पास के लोगों को चकित कर देंगे। आपको कार्यक्षेत्र में प्रशन्सा प्राप्त होगी।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाये रखेंगे। व्यापारिओं को इस सप्ताह यात्रा करनी पड़ सकती है। काम की अधिकता की वजह से आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। आप इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। आप आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बनेंगे। कृपया अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन व्यक्तियों की मीन राशि है वो लोग अपने कार्यों को और अधिक परफेक्शन के साथ करेंगे। आप परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। आपको धन प्राप्ति के संकेत है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment