Saturday 31 March 2018

क्या है रहस्य सपनो में मृतक व्यक्ति के दिखने का

अक्सर हम लोग सोते हुए सपने तो देखते ही हैं। पर कभी कभी हम लोगों के सपनो में ऐसे व्यक्ति आ जाते हैं जिनका स्वर्गवास हो चुका है। हम ऐसे सपने नहीं देखना चाहते परन्तु फिर भी किसी किसी व्यक्ति को अक्सर ऐसे सपने आते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की सपनो में किसी मृतक व्यक्ति के दिखने का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं ऐसे सपनो के बारे में।
ज्यादातर मामलों में ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि आपका लगाव उस व्यक्ति के साथ बहुत ही अधिक था। लेकिन बार बार मृतक व्यक्ति का सपने में आना ये दर्शाता है की आप पर या आपके परिवार पर निकट भविष्य में कोई विकट समस्या आने वाली है। ये आपको आने वाले खतरे के प्रति भी आगाह करते हैं। ये आपको आपके जीवन से जुड़ी किसी बड़ी और गंभीर बात को ओर इशारा भी करता है। ऐसा भी कहा जाता है की अगर किसी व्यक्ति के आत्मा असंतुष्ट या अतृप्त रह गयी हो तो उसकी आत्मा भी अशांत रहती है। इसी कारण से वो सम्बंधित व्यक्तियों को सपनो में आकर संकेत देते हैं।


अगर आपको बहुत ज्यादा ऐसे सपने आए तो आप उस मृतक व्यक्ति के नाम पर पुण्य कर्म तथा दान इत्यादि करवाना चाहिए। आप रामायण या गीता का पाठ भी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को भोज करायें। आप किसी अनाथालय में बच्चो को मिठाई भी बांट सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment